Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के रोड शो में शामिल हुई सपना चैधरी

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के रोड शो में शामिल हुई सपना चैधरी


दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चैधरी और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद विजय गोयल भी मौजूद रहे। रोड शो में ही सपना ने अपने राजनीतिक इरादे भी साफ कर दिए, जानिए उन्होंने क्या कहा…


मनोज के रोड शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही और पूरे रास्ते लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों का अभिवादन कभी हाथ हिलाकर कभी उन्हें नमस्कार कर किया।

सपना से जब रोड शो से पहले पत्रकारों ने पूछा कि आज आप मनोज तिवारी के नामांकन में उनका प्रचार करने आई हैं तो क्या किसी और के लिए भी प्रचार करेंगी। इस पर सपना ने कहा कि नहीं मैं सिर्फ मनोज जी के लिए प्रचार करूंगी, किसी और के लिए नहीं। मनोज जी जरूर जीतेंगे हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

बता दें कि रविवार को ही भाजपा ने दिल्ली के अपने सात में चार उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें मनोज तिवारी का नाम भी शामिल है। मनोज तिवारी पर पार्टी ने भरोसा जताया है और उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दोबारा टिकट दिया है।

हालांकि मनोज तिवारी की राह इस बार मुश्किल हो सकती है क्योंकि इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपनी तीन बार की मुख्यमंत्री रह चुकीं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments