Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिनामांकन से पहले गौतम गंभीर ने किया हवन और रोड शो

नामांकन से पहले गौतम गंभीर ने किया हवन और रोड शो


दल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान छठे चरण में यानी 12 मई को डाले जाएंगे। आज दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन है और आज क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर अपनी राजनीति की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। गंभीर को भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे पहले मंगलवार सुबह गौतम गंभीर ने अपने घर में परिवार व करीबियों के साथ पूजन-हवन किया। इसके बाद वह रोड शो पर निकले हैं। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वह देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।

गंभीर ने कहा कि पिछले पांच सालों में जिस तरह से मोदी ने देश का विकास किया है और देश को आगे ले गए हैं, हम भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए देश को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे और मोदी जी का सपना पूरा करेंगे।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा कि मैं सच में देश के लिए कुछ करना चाहता हूं, बीते 5 सालों में हमारे पीएम ने देश के लिए जो किया उस काम को आगे ले जाना है।

इस दौरान गंभीर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments