Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल

टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल


दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले 24 घंटे से जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच बुधवार सुबह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संग मुलाकात की। खबर है कि करीब एक घंटे बाद दोपहर एक बजे इसकी औपचारिकता पूरी की जाएगी।

उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि अगर मुझे पहले बता दिया गया होता तो इतना कष्ट ना होता। पार्टी को इतना कष्ट क्यों करना पड़ा कि नामांकन के आखिरी दिन एक बजे नाम की घोषणा करनी पड़ी। पहले कह देते तो मुझे कोई तकलीफ नहीं होती। किराएदार हूं, बात मान लेना पड़ता।

चैकीदार से डॉक्टर और फिर चैकीदार बने थे उदित

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता और सांसद उदित राज ने पहले चैकीदारी छोड़ी, उसके बाद वापस भी ले ली। मतलब ये कि भाजपा से उम्मीदवारी खारिज हो जाने के बाद पहले उन्होंने अपने ट्विटर परिचय में चैकीदार डॉ. उदित राज से श्चैकीदारश् शब्द हटाकर डॉ. उदित राज कर दिया। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद श्चैकीदारश् शब्द वापस जुड़ गया। माना जा रहा है कि, भाजपा से कोई आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने ये फैसला किया होगा।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उनका टिकट काटकर गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया गया है। ताजा हालात देखते हुए भाजपा से उदित राज की विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। उन्होंने सुबह ही एलान कर दिया था कि अगर उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वो पार्टी छोड़ देंगे। बुधवार सुबह आखिरकार ऐसा ही हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments