Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारखाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

शिमला।  रोहड़ू-शिमला सड़क पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी ताल जगह पर ऑल्टो कार नंबर HP 10A 9926 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हांलाकि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान संजीव कुमार (32) पुत्र ईश्वर सिहं और इंद्र देव (55) पुत्र सैन राम गांव डूणसा डाकघर समरकोट तहसील व थाना रोहड़ू जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों का पोसटमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments