Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपीएम प्रत्याशी पूछना जनता का अपमान - मायावती

पीएम प्रत्याशी पूछना जनता का अपमान – मायावती

लखनऊ। भाजपा द्वारा विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ा पलटवार किया है उन्होंने कहा कि यह देश की 130 करोड़ जनता का अपमान है। ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले भी किया गया था कि नेहरू के बाद कौन? तब देश की जनता ने माकूल जवाब दिया था और आगे भी देगी।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर ये बातें कही। उन्होंने चुनाव आयोग के काम करने के तरीकों पर भी सवाल उठाए। कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह बेपरवाह घूम रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा व आरएसएस ने एक लाजवाब नेता देश पर थोपा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments