Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारबाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पोती कालिख

बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पोती कालिख

gorakhpur news

गोरखपुर। गोरखपुर के आदर्श नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में अंबेडकर मूर्ति पर अराजकतत्वों द्वारा कालिख पोत दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना शुक्रवार की तड़के सुबह की है।

ये है पूरा मामला…
खजनी थाना के उनवल चौकी अंतर्गत टेकवार चौराहे पर अंबेडकर मूर्ति लगी हुई है। गुरुवार रात अराजक तत्वो द्वारा मूर्ति पर काला पेंट पोत दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वे आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।

आपको बता दें इसके पूर्व भी बाबा भीम साहब अंबेडकर की मूर्ति कि अंगुली तोड़ी गई थी। बीती रात अराजक तत्वों द्वारा पूरे मूर्ति पर काला पेंट को दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पूरी तरह खजनी बांसगांव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि बाबा भीम साहब अंबेडकर की मूर्ति को बदला जाए।

खजनी पुलिस सीसी फुटेज देख रही है, जिसमें 2 लड़के संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments