Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारभाजपा के आवारा जानवरों को हमारी चुनावी जनसभाओं में छोड़ा जा रहा...

भाजपा के आवारा जानवरों को हमारी चुनावी जनसभाओं में छोड़ा जा रहा है; मायावती

कानपुर। यूपी के उरई में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर हमला बोला। मायावती ने कहा बीजेपी के आवारा जानवरों को हमारी चुनावी जनसभाओं में छोड़ा जा रहा है। कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी। वहां हमसे पहले ही भाजपा के आवारा जानवर पहुंच गए। 

मायावती ने कहा लगता है भाजपा ने शरारत के तहत हमारी जनसभा में आवारा जानवरों को भेजा था। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि गंगा मैया मोदी से रूठी हैं। इस बार पूजा पाठ काम न आएगा। कांग्रेस और भाजपा दोनो को सत्ता से बाहर करके जनता बसपा को फिर से सत्ता में लाएगी। 

आपको बताते चलें कि गुरुवार को कन्नाैज के तिर्वा में डीएन कालेज रैली स्थल पर को अखिलेश और मायावती के हेलीकाप्टर के आने से कुछ देर पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे एक सांड़ बैरीकेडिंग तोड़कर हेलीपैड स्थल पर घुस आया। पुलिसकर्मियों ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।

कुछ देर बाद करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी सांड़ को भगाने में लग गए। इसी दौरान सांड़ ने इन सभी पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। सांड़ ने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को पटक दिया। एक सफाईकर्मी को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद दमकल की गाड़ी को लगाया गया। वह भी सांड़ को नहीं भगा सकी तो एंबुलेंस और सीओ की गाड़ी को लगा दिया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने पानी की बौछार कर सांड़ को खदेड़ने की योजना बनाई, तभी वह बाहर निकल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments