Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारविंग कमांडर की पत्नी की हत्या, तकिये पर मिला खून

विंग कमांडर की पत्नी की हत्या, तकिये पर मिला खून

दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर रहे एक अफसर की पत्नी की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। वह द्वारका इलाके की एयर फोर्स-नेवी सोसायटी में रहती थीं। वह अपने बेडरूम में मृत पाई गईं। तकिये पर भी काफी खून लगा था।

माना जा रहा है कि मुंह और गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। मौका-ए-वारदात को देखने वालों का कहना है कि घर में सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारियां खुली हुई थीं। 

शक है कि कहीं लूट का विरोध करने पर तो हत्या नहीं की गई? या फिर मकसद हत्या करना ही था और इसे लूट का रंग दिया गया। बहरहाल द्वारका जिले की द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम मीनू जैन (52) है। इनके पति विनोद कुमार जैन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments