Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारसड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

ग्रेटर नोएडा।  ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दनकौर थाना क्षेत्र में जयपुर अजमेर से वापस शिकारपुर बुलंदशहर अपने घर लौटते वक्त एक कार अज्ञात ट्रक में घुस गई। 

घटना स्थल से ट्रक चालक फरार हो गया है। घटना के वक्त कार में मालिक स्वर्णकार पंकज वर्मा, दो नौकर इकबाल और खलील, नौकर इकबाल का बेटा काजू और चालक अंकित सवार थे। 

इस हादसे में स्वर्णकार पंकज और दोनों नौकर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि नौकर का बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments