Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकिसी हालत में सरकार नहीं बना सकती कांग्रेस; पीएम मोदी

किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती कांग्रेस; पीएम मोदी


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी मालूम है कि वह किसी हालत में सरकार नहीं बना सकती, इसलिए केवल डोर खींचने का काम कर रही है। देश को मजबूत सरकार चाहिए और वह केवल एनडीए दे सकती है।

उन्होंने कहा कि ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते। मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे।

पीएम मोदी ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चैकीदार के साथ खड़ा है।

कन्हैया के बहाने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने जेएनयू में भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाए थे, उन लोगों पर मोदी सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा कराया और जेल में डाला। राहुल बाबा ने कहा कि ये ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ का अधिकार है। मैं राहुल बाबा एंड कंपनी से कहना चाहूंगा कि जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा वो जेल की सलाखों के पीछे होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments