Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारचीन में कर सकेंगे पर्यटक दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का...

चीन में कर सकेंगे पर्यटक दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का दीदार


चीन। चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत में विश्व की सबसे बड़ी मानी जाने वाली विशालकाय 71 मीटर ऊंची बुद्ध की प्रतिमा को छह माह की मरम्मत के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह निरीक्षण प्रतिमा की पुनरूद्धार योजना का हिस्सा थी। बुद्ध की इस प्रतिमा के निर्माण में 90 साल से ज्यादा का वक्त लगा था।

इसे बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान वर्ष 713 में हुई थी। लेशान शहर के बाहरी हिस्से में बनी 71 मीटर ऊंची इस प्रतिमा की छाती और पेट वाले हिस्से में दरारें आ गई थी और यह कहीं-कहीं से टूट गई थी।

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने बताया कि निरीक्षण कार्य के दौरान ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण, थ्री डी लेजर स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त इस प्रतिमा का पहले भी पुनरूद्धार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments