Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमोदी-शाह पर चुनाव आयोग के एक्शन न लेने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची...

मोदी-शाह पर चुनाव आयोग के एक्शन न लेने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, सुनवाई कल


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेस उच्चतम न्यायालय पहुंच गई है। कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस संबंध में न्यायालय में अर्जी दी है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी।

देव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और निर्वाचन आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सिंघवी ने कहा कि देश में चार सप्ताह से आचार संहिता लागू है। प्रधानमंत्री और शाह कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि वह मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

याचिका में मांग की गई है कि पीएम मोदी और अमित शाह पर चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएं। कांग्रेस का कहना है कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन गुजरात में रैली करके प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उल्लंघन के तीन हफ्ते बीतने के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने उच्चतम न्यायालय में कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह नफरत भरे भाषण दे रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी राजनीतिक प्रोपगेंडा के तहत भाषणों में सुरक्षाबलों का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments