Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरपीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे मोदी, धार्मिक स्थलों से...

पीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे मोदी, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर


लखनऊ। प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह धार्मिक स्थलों से दूरी बनाकर रखेंगे। दरअसल, पीएम मोदी मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां लगभग 40 मिनट रहेंगे। कार्यक्रम में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है तो प्रशासन ने रैली सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों के साथ ही पुलिस-पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

कमिश्नर मनोज मिश्र, आईजी संदीप गुप्ता, डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को रैली स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10;50 बजे हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वह रैली स्थल पर लगभग 11 बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11रू40 बजे तक रैली में रहेंगे। इसके बाद वह 11;55 बजे कौशांबी रवाना हो जाएंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 10 बजे हैलीपैड पर पहुंचेंगे।

वहां से वह सवा 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। वह 12 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। डीएम कार्यालय ने पीएम व सीएम के कार्यक्रम की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनएसजी सहित सुरक्षा को लेकर अन्य अफसर पांच दिन से यहां डेरा डाले हैं। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सेफ हाउस तक मजिस्ट्रेटों के साथ ही दूसरे विभागों के 21 अफसरों को लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों के साथ जवानों की तैनाती की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पांडाल के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। कई सेफ हाउस के साथ ब्लू बुक के मानक के अनुसार अन्य तैयारियां की गई हैं। भीड़ नियंत्रण से लेकर वीआईपी के बैठने तक की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। रैली में पांच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी विधायकों को 50-50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments