Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने काॅलेजों में मुंह ढंकने और बुर्का पहनकर आने...

मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने काॅलेजों में मुंह ढंकने और बुर्का पहनकर आने पर लगाई रोक


केरल। केरल की मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने अपने कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के मुंह ढंकने और बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी है। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी कालीकट ने 17 अप्रैल को सर्कुलर पास किया था जिसमें कहा गया है कि सोसायटी के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी द्वार रोक लगाने के बाद केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित एक कॉलेज ने छात्राओं के बुर्का पहनकर आने और मुंह ढंकने पर रोक लगा दी है। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है।

मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने इस नियम को लागू करने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश का हवाला दिया है। बता दें कि शिवसेना ने अयोध्या में बुर्के पर रोक लगाने की मांग की थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आलेख लिखकर कहा कि था कि अगर रावण की लंका में बुर्के पर बैन लगाया जा सकता है, तो श्री राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments