Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं; सीएम योगी

कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं; सीएम योगी


फतेहपुर ।तेहपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को एक ओर रख लें और मोदी के 5 साल को दूसरी तरफ तो कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं है। लोगों ने माना था कि मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की अराजकता से मुक्ति मिलेगी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी, जोकि सरकार ने करके दिखाया। शपथ के बाद एक ही बात पीएम मोदी ने कही हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास करेगी हुआ भी ऐसा।


सीएम योगी आदित्यनाथ खागा में शुखदेव इंटर कॉलेज परिसर में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज और यही तमन्ना है कि एक बार फिर मोदी सरकार। कहा कि आवास, रसोई गैस मिलना, शौचालय इतनी ज्यादा संख्या में मिलना सामान्य बात नहीं है। 33 करोड़ लोगों का खाता खोलकर भ्रष्टाचार से मुक्त कराया, यह काम मोदी ने किया।

 

सीएम योगी ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। मसूद अजहर वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया। जनता खुद बताए देश और प्रदेश को सुरक्षा कौन देगा। जो आतंकवादी को समर्थन दे रहे हैं या जो उन पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी की वजह हो पाया है। कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है। सीएम ने कहा कि अपराधी जेल में होगा या राम नाम सत्य की यात्रा पर जाएगा। पहले भी कहा था और हो ही रहा है। इसके बाद सीएम योगी ने साध्वी के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जो भी वोट साध्वी को देंगे वह सीधे मोदी को जाएगा।

कहा कि किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा जब तक पूरी खरीद नहीं होगी, क्रय केंद्र बंद नहीं होंगे। कहा कि लोगों ने पशु सड़क पर छोड़े तो गोशाला खुलवा दी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि गोवंश गोशाला में ही रहेंगे। किसान की फसल का कोई नुकसान नहीं होगा। गोमाता को कसाइयों के हवाले नहीं जाने देंगे,चाहे जो भी हो जाए।

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से बसपा ने गठबंधन कर लिया। कब से अखिलेश आंबेडकरवादी हो गए। अपने शासनकाल में मूर्तियां तोड़वाई, अपमानित किया। सत्ता पाने की चाह में मायावती सब भूल गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments