Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसीताराम का विवादित बयान, कहा-हिंदू आहिंसक, यह कहना ठीक नहीं है

सीताराम का विवादित बयान, कहा-हिंदू आहिंसक, यह कहना ठीक नहीं है


दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है। लेकिन एक प्रचारक केतौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते।

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण आते-आते नेताओं में विवादित बयानों को लेकर होड़ मची है। माकपा के महासचिव ने कहा रामायण और महाभारत हिंसा के उदाहरणों से भरे पड़े हैं। इस के बाद यह कहना ठीक नहीं हैं कि हिंदू अहिंसक हैं। उन्होंने कहा वह इस तर्क पर भरोसा नहीं करते जबकि इसके तमाम उदाहरण सामने हैं।

माकपा महासचिव ने इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने साध्वी की उम्मीदवारी को हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कवायद करार दिया था। येचुरी ने कहा था कि भाजपा इस चुनाव में 50 फीसदी सीटें भी बचाने में असफल रहने वाली है। इसलिए वह हर तरह से प्रयास कर हिंदू वोटरों का ध्रुवीकरण करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments