Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशहजादा फेल हो गया तो कांग्रेस शहजादी को ले आई; सीएम योगी

शहजादा फेल हो गया तो कांग्रेस शहजादी को ले आई; सीएम योगी

दिल्ली। दिल्ली में 12 मई को चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में झोंक दिया। इसी के तहत आज जहां आम आदमी पार्टी की तरफ से अभिनेत्री स्वरा भास्कर से लोगों से आप को वोट देने की अपील की। वहीं दूसरी ओर भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली के मंडावली में रैली की।

उन्होंने इस पूरी रैली में कांग्रेस के साथ ही प्रियंका गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब शहजादा फेल हो गया तो कांग्रेस शहजादी को ले आई। योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अमेठी के मासूम बच्चों को नहीं आप कृपा कर इटली में जाकर गालियां सिखाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 44 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 44 सीटें जीती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments