Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचाररामबन में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे 30 घंटे से बंद, तीन...

रामबन में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे 30 घंटे से बंद, तीन हजार वाहन फंसे

landslide on Jammu-srinagar Highway

उधमपुर। रामबन के डिगडोल में पस्सी गिरने के बाद बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के आसपास करीब 1500 वाहन फंस गए हैं। वहीं उधमपुर में भी सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया है। वीरवार को दिन भर यात्रियों व वाहन चालकों ने राजमार्ग के खुलने का इंतजार किया, लेकिन राजमार्ग नहीं खुल सका। दिन भर यात्री व चालक कड़कती धूप में गर्मी से परेशान रहे। पस्सियां गिरने के कारण हाईवे वीरवार रात करीब आठ बजे तक बंद रहा।

उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सुबह से शाम तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह करीब दस बजे जब धूप तेज हुई तो जखैनी व भारत नगर में रोके गए वाहनों में सवार यात्री गर्मी से परेशान होकर निकल आए और फिर सभी दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। रात को जब अंधेरा छा गया तो यात्री व चालक निराश हो गए। पीने का पानी व शौचालय की सुविधा न होने के कारण दिन भर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों को रोके जाने के बाद पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments