Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमंगेतर ने नहा रही युवती पर चाकू से किए 40 वार, फिर...

मंगेतर ने नहा रही युवती पर चाकू से किए 40 वार, फिर खुद की गर्दन काटी

जगाधरी। हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर पर चाकू से 40 हमले किए और फिर खुद की गर्दन भी काट ली। जगाधरी के सेक्टर 17 में हुडा के सरकार क्वार्टर में घर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई। बाथरूम में घुसकर नहा रही युवती पर वार किए गए।

युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाथरूम तक पहुंचे, लेकिन अंदर से लॉक लगा होने की वजह से वे कुछ नहीं कर सके। फिर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। दोनों बाथरूम में खून से लथपथ पड़े हुए थे।

परिजन उसी हालत में दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां अभी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर चाकू के अनुमानित 35 से 40 निशान हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छह साल से दोस्ती थी। कुछ माह पहले ही इनका रिश्ता तय हुआ, लेकिन युवती ने अब शादी करने से मना कर दिया था। उसी गुस्से में उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments