Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने तैयार की पूर्व माओवादियों की पलटन

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने तैयार की पूर्व माओवादियों की पलटन

दिल्ली। लोकसभा चुनाव  का रण जारी है। एक तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी अपनी वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।  तो दूसरी तरफ, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल मोदी सरकार को हटाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को रोकने के लिए पूर्व माओवादियों की पलटन और कट्टरपंथियों से लड़ चुके लोगों को एकजुट किया है। 

कभी माओवादियों का गढ़ रहे जंगलमहल के अंतर्गत झाड़ग्राम,मेदिनीपुर, बांकुरा तथा पुरुलिया जिले आते हैं।  तृणमूल कांग्रेस ने जो पलटन तैयार की है उसमें माओवादी समर्थित पुलिस अत्याचार विरोधी जन सामिति (पीसीएपीए) के सदस्य हैं तो कुछ ‘जन जागरण मंच’ जैसे ग्राम प्रतिरोधक गुट के लोग भी शामिल है जिसने 2010-12 में उग्रवादियों से लोहा लिया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments