Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरफैनी चक्रवात; ओडिशा के 525 करोड़ के बुनियादी ढ़ांचे को पहुंचा नुकसान

फैनी चक्रवात; ओडिशा के 525 करोड़ के बुनियादी ढ़ांचे को पहुंचा नुकसान


ओडिशा। ओडिशा तट पर तीन मई को आए फैनी चक्रवात पर आवास और शहरी विकास विभाग का कहना है कि इससे 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रेस वार्ता में विभाग ने कहा, ‘53 शहरी स्थानीय निकाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 291 किमी की नाली, 750 किमी सड़क और 267 पुलियाओं को भी नुकसान पहुंचा है।’

विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जी मथिवथनन का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुए अन्य बुनियादी ढांचे में पार्क, खेल के मैदान, कम्युनिटी सेंटर, टाउन हॉल्स और अन्य स्थान शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘20 कस्बों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। आहार योजना की केंद्रीय रसोई और इन शहरी स्थानीय निकायों में 27 केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइट प्रभावित हुई हैं। कुल मिलाकर 525 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।’

इससे पहले शनिवार को ओडिशा की सरकार ने औपचारिक आंकड़े जारी कर बताया था कि चक्रवात में 64 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 39 लोग पुरी से थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पशुओं के हताहत होनी की संख्या करीब 34 लाख है। राज्य में चक्रवात से एक करोड़ 65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments