Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्रियंका का वाराणसी में रोड शो आज, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव...

प्रियंका का वाराणसी में रोड शो आज, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लेंगी आशीर्वाद


वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है।

15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं।

वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 4.35 बजे वह बीएचयू गेट के लिए निकलेंगी। मालवीय प्रतिमा से पांच बजे उनका रोड शो शुरू होगा जो विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा।

शाम सात बजे वह विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। वहां पूजन अर्चन के बाद साढ़े सात बजे काल भैरव मंदिर पहुंचेंगी औ दर्शन पूजन के बाद 7.45 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश अजमानी ने बताया कि प्रियंका रात 10 बजे तक बनारस में रहेंगी। उनके यहीं रात्रि विश्राम की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। प्रियंका गांधी 17 को मिर्जापुर में रोड शो करेंगी। वहां कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी मैदान में हैं।

रिजर्व रखा गया एक घंटा
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया कि प्रियंका गांधी के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वह प्रमुख कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी।

रोड शो से पहले वह सिंहद्वार स्थित मालवीय प्रतिमा स्थल पर एकत्र लोगों को संबोधित करेंगी। जिला एवं शहर अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केसरी के साथ कांग्रेस संगठन की टीम तैयारियों में जुटी है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और चुनाव समन्वयक सत्यवीर सिंह भी अस्सी और लंका क्षेत्रों में तैयारियों का निर्देशन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments