Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबिहार में बोले पीएम मोदी- ‘नामदारों’ के पास कहां से आई करोड़ों...

बिहार में बोले पीएम मोदी- ‘नामदारों’ के पास कहां से आई करोड़ों की संपत्ति


बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पालीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर संपत्ति को लेकर हमला बोला। पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें’

पीएम मोदी ने कहा कि
जितने भी ये महामिलावटी हैं, ये घोर नकारात्मकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास दो ही मुद्दे हैं- मोदी की छवि को खराब करो और मोदी को हटाओ। इन महामिलावटी लोगों को ऐहसास नहीं है कि मोदी आज यहां पर 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से है।

कांग्रेस का नामदार परिवार हो या फिर यहां बिहार का भ्रष्ट परिवार, इनकी संपत्ति आज सैकड़ों-हजारों करोड़ों रुपये में है। आखिर ये पैसे कहां से आए? अगर गरीब की जरा सी भी परवाह होती, अगर देश की जरा सी भी परवाह होती, तो भ्रष्टाचार करने से पहले इनके हाथ कांपते।

अपनी जाति के दूसरे लोगों पर दबदबा बनाए रखने के लिए, जाति में जो अच्छे होनहार नौजवान थे, उन्हें भी दबंगई के रास्ते पर चढ़ा दिया। नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित करके, उनके कंधे पर बंदूक रखकर, इन्होंने अपने ही समाज और जाति को बंधक बना लिया।

बिहार के गांव-गांव की उम्मीदों को, सपनों को नई ऊंचाई देने के लिए, गरीब से गरीब तक टेक्नोलॉजी को हम कैसे पहुंचा रहे हैं, इसका उदाहरण है डिजिटल इंडिया अभियान। भाजपा-एनडीए सरकार की नीतियों के कारण आज दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है।

हमने 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है, अन्नदाता को सौर ऊर्जा दाता बनाने का काम हाथ में लिया है। इसके लिए बीज से बाजार तक नई व्यवस्थाएं खड़ी की जा रही हैं।

उन्होंने अभिवादन स्वीकारते हुए अपनी बात शुरू की थी। कहा कि बिहार में आपसभी के प्यार से मैं अभिभूत हूं। एनडीए के प्रति आपका यही प्यार और समर्थन मुझे दिन रात आपकी सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। छह चरणों की वोटिंग के बाद देश स्पष्ट रूप से कह रहा है श्फिर एक बार मोदी सरकारश्।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments