Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों की भर्तियों के आवेदन...

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों की भर्तियों के आवेदन की अंंतिम तारीख आज; जल्दी करें

नई दिल्ली : सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की आज अंंतिम तारीख है, जो इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आज शाम 6 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें. ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. यहां जाकर अभ्‍यर्थी अपना फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि यूपीएससी ये परीक्षा आयोजित कराता है.

बता दें कि UPSC CAPF recruitment 2019 परीक्षा के माध्यम से 323 पदों पर अभ्‍यर्थियों की भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्त‍ि देश के अलग-अलग हिस्सों में होगी. इन पदों पर नियुक्त‍ि के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है. वहीं आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थ‍ियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थ‍ियों को कोई भुगतान नहीं करना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments