Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी की मां ने चुनाव नतीजों पर जाहिर की खुशी, हाथ...

पीएम मोदी की मां ने चुनाव नतीजों पर जाहिर की खुशी, हाथ जोड़कर किया लोगों का अभिवादन


दिल्ली। रुझानों में भाजपा की प्रचंड जीत के संकेत मिलते ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात आवास के बाहर एनडीए की जीत पर एक बेहद ममतामयी दृश्य देखने को मिला, जब उनकी मां हीराबेन मोदी ने अपने घर से बाहर निकल कर मीडिया कर्मियों का अभिवादन किया।

जैसे-जैसे रुझान भाजपा के पक्ष में आते नजर आ रहे थे, उनकी मां हीराबेन मोदी के घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ लगती जा रही थी। इसी बीच चेहरे पर भाजपा की जीत की खुशी लेकर सफेद साड़ी में प्रधानमंत्री मोदी की मां घर से बाहर आईं और हाथ जोड़ कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

बता दें कि अब तक के रुझान के मुताबिक भाजपा अकेले 290 सीटों पर आगे चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस बार 2014 में 282 सीटों के अपने रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ने को तैयार है। एनडीए गुजरात राजस्थान और उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप के साफ संकेत दे चुकी है, जबकि कांग्रेस केवल 51 सीटों पर आगे चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments