Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबाबा का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचे पीएम मोदी

बाबा का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ पहुंचे पीएम मोदी


वाराणसी। लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने के लिए आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंच गए। वहीं उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी हैं। वह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बेहतर काम करने वाले प्रदेश से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे। प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा।

10.40 बजे ; लहुराबीर पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने किया स्वागत।

10.45 बजे ; काशी विश्वनाथ पहुंचा पीएम मोदी का काफिला। बाबा का लेंगे आशीर्वाद।

प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। जगह-जगह पीएम के स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते को झंडा-बैनर से पाटा गया है।

छतों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी है। सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उधर, बूथ अध्यक्ष सुबह दस बजे तक संकुल संकुल पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।

इससे पहले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां अफसरों के साथ बैठक कर पीएम के आगमन की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा की।

प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम करीब तीन घंटे का होगा। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे।

यहां से वह काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। जगह-जगह पीएम के स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते को झंडा, बैनर से पाटा गया है। छतों से पुष्पवर्षा की भी तैयारी है।

सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उधर, बूथ अध्यक्ष सुबह दस बजे तक संकुल पहुंच जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री लौट जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments