Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिदान करूंगी बतौर सांसद मिलने वाला अपना पूरा वेतन; साध्वी प्रज्ञा

दान करूंगी बतौर सांसद मिलने वाला अपना पूरा वेतन; साध्वी प्रज्ञा


दिल्ली। मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वो अपने वेतन को देश के जरूरतमंदों पर खर्च करेंगी। वो इन रुपयों का इस्तेमाल खुद पर नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह का जीवन वह अभी तक जीती आई हैं, वैसा ही जीवन यापन वह आगे भी जारी रखेंगी।

साध्वी को मंगलवार को गाजियाबाद के एएलटी सेंटर में वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया था। वो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। साध्वी ने कहा, वह भिक्षा में मिले भोजन और वस्त्र से अपना जीवन यापन करेंगी।

जब उनसे स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण को लेकर जहां भी समर्थन की बात होगी वह अपना समर्थन देंगी और जनसंख्या नियंत्रण कानून को संविधान के अनुसार आगे ले जाया जाएगा।

जेल के बारे में बात करते हुए साध्वी ने कहा कि मुझे मिले कष्ट देश पर कुर्बान होने वाले वीर-वीरांगनाओं को मिले कष्टों से कम हैं। जेल में उन दिनों मुझे एक गाना याद आता था, ‘दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments