Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरमोदी की शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दस हजार...

मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दस हजार जवान तैनात


दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुये राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षाबलों के दस हजार जवानों को दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण जगहों पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (रैपिड एक्शन फोर्स) को तैनात किया गया है और महत्वपूर्ण भवनों पर अचूक निशानेबाजों को तैनात किया गया है। गुरुवार को मोदी के शपथ ग्रहण से पूर्व राजघाट, सदैव अटल समाधि और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भवनों का दौरा करने की संभावना है।

उन्होंने बताया, शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुये दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों के दस हजार जवानों को तैनात किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि करीब दो हजार जवानों को मोदी और विदेशी मेहमानों के आवागमन के मार्ग पर तैनात किया गया है।

मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शाम सात बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है।

समारोह से एक दिन पहले जारी एक यातायात परामर्श में कहा गया है कि गुरुवार को शाम चार बजे से रात नौ बजे तक नयी दिल्ली जिले में कई सड़कें बंद रहेंगी और मोटर वाहन चालक इन सड़कों पर आने से बचें।

यातायात को लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और यातायात परामर्श जारी किया गया है। सभी मोटर वाहन चालकों को ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

साथ ही दिल्ली से आज वैसी फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पाएंगी जो सूचीबद्ध नहीं हैं। दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें दिल्ली के 300 मीटर के दायरे में आने वाली फ्लाइट्स गुरुवार शाम चार बजे से लेकर रात ग्यारह बजे तक उड़ान नहीं भरेंगी।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और उसके सहायक हवाई अड्डों के तीन सौ किलो मीटर के दायरे में आने वाली जगहों से फ्लाइट्स के उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। एयर फोर्स, बीएसएफ, और आर्मी के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता रहेगा। साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को भी नहीं रोका जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments