Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरमोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगे अरविंद सावंत; संजय राउत

मोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगे अरविंद सावंत; संजय राउत


दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि अरविंद सावंत नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। गुरुवार शाम के सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

राउत ने कहा, ‘यह फैसला हुआ है कि हर सहयोगी पार्टी से एक सांसद को मंत्री बनाया जाएगा। मोदी सरकार में शिवसेना से अरविंद सावंत शामिल होंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी प्रतिनिधिमंडल, सहयोगी और विपक्षी दल के नेता शामिल होंगे।

शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने समारोह में जाने की पुष्टि की है। (यूपीए) की मुखिया सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments