Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिईद पर अल्पसंख्यकों के बीच बोली ममता- डरें नहीं, जो हमसे टकराएगा,...

ईद पर अल्पसंख्यकों के बीच बोली ममता- डरें नहीं, जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा


दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जयश्री राम के नारों के बहाने उठाए गए सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर शायराना अंदाज में पलटवार किया है। ईद के मौके अल्पसंख्यकों को मुबारकबाद देते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के भाईचारे पर भी शायरी कही। बुधवार को ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा कि
त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

उन्होंने कहा कि हम लोग अपने इस प्यारे हिंदुस्तान की रक्षा करेंगे। विरोधियों को शायराना अंदाज में ही चेताया कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा। कहा कि यह हमारा नारा है।

अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आप लोगों ने एक महीने तक रमजान किया, रोजा रखा। इतनी तकलीफ के साथ अल्लाह को याद किया। आज आसमां भी आपके साथ है। आप डरो मत, आप बिखरो मत, आप आगे बढ़ो। आप भी इंसान की इंसानियत के लिए काम करो।

ममता ने कहा कि यहां डरने की कोई जरुरत नहीं है। जब सूर्योदय होता है तो इसकी किरणें काफी तेज होती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका फैलाव हो जाता है और सब नॉर्मल हो जाता है। डरने की कोई बात नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से उन्होंने(भाजपा) ईवीएम कैप्चर किया, उतनी ही तेजी से वे लोग भाग खड़े होंगे।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता ने ईवीएम कैप्चर किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने ममता के आरोप को निराधार बताया है।

भाजपा का नारा- जय श्रीराम और जय महाकाली

कैलाश विजयवर्गीय-ममता बनर्जी

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी की शानदार बढ़त से उत्साहित भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में हमारे नारे जय श्री राम और जय महाकाली होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।

जयश्री राम के नारों पर सियासी बवाल के बीच टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उन्हें बंगाल की संस्कृति की समझ नहीं है। इसके बाद भाजपा ने अपने नारों में जय महाकाली को शामिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments