Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में दो टीएमसी नेताओं की हत्या के बाद दो पक्षों...

पश्चिम बंगाल में दो टीएमसी नेताओं की हत्या के बाद दो पक्षों में झड़प


कोलकाता। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की खबर आई है। हालिया मामला उत्तरी बंगाल के कूच बिहार का है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी 24 परगना के पार्टी कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। टीएमसी समर्थकों ने इन दोनों हत्याओं का आरोप भाजपा पर लगाया है।

मंगलवार को टीएमसी कार्यकर्ता को बाइक सवार बदमाशों ने उत्तरी 24 परगना में गोली मार दी थी। टीएमसी समर्थकों का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है। गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतक निर्मल कुंडू के घर जाएंगी। कुंडू को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लोगों सुमन कुंडू और सजॉय दास को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

वहीं दूसरी घटना में टीएमसी कार्यकर्ता अजहर अली की बुधवार को कूच बिहार में हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से दिनहाटा क्षेत्र में दंगे भड़क गए हैं। अली अपने घर वापस आ रहे थे जब कथित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या कर दी। इसके कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को ममता बनर्जी कुंडू के घर जाएंगी। वहीं टीएमसी कार्यकर्ता हत्या के विरोध में काला दिवस मना रहे हैं।

इसी बीच भाजपा नेहाटी में जीत का जश्न मनाएगी। सांसद और भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के इस जश्न में शामिल होने की उम्मीद है। बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने भाजपा को टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत को लेकर चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘यह भाजपा के लोगों ने किया है। आरोपी भाजपा नेता सुपारी किलर से जुड़ा है जिसने निर्मल की हत्या की थी। यहां तक कि उन्होंने उनके लिए प्रचार किया और भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments