Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिजगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी प्रदेश में होंगे...

जगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी प्रदेश में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री


दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है। जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। इन पांच लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं, जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं।

मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में हुए एक सत्र में नव निर्वाचित विधायक भी शामिल हुए थे। इसमें रेड्डी ने कहा कि 25 लोगों की कैबिनेट शनिवार को शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख का कहना है कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। शेख का कहना है, ‘आंध्र प्रदेश की कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments