
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना में नेता-प्रतिपक्ष का पद चाहते हैं। इसके लिए उनकी पार्टी स्पीकर से मुलाकात करेगी। उन्होंने कहा, हम तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर से अनुरोध करेंगे कि वह एआईएमआईएम को नेता प्रतिपक्ष का पद दे क्योंकि हम राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। हमारे विधायकों की संख्या कांग्रेस से ज्यादा है। हमारी पार्टी स्पीकर से मुलाकात करेगी और हमें उम्मीद है कि वह सकारात्मक कदम उठाएंगे।
तेलंगाना में पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा दिलाने के लिए ओवैसी ने ठोका दावा, स्पीकर से करेंगे मुलाकात
RELATED ARTICLES

