Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में...

12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन गिरफ्तार


वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर की पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दो और लड़कों की तलाश है। इनपर 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपियों को हिरासत में लेने की बात की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है, एक को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य की तलाश जारी है।

आरोपियों की पहचान निकुंज, प्रदीप और प्रदीप चैहान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रदीप पीड़ित लड़की के साथ रिश्ते में था। वहीं निकुंज और चैहान उसके सहपाठी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली और इसका इस्तेमाल दुष्कर्म और उगाही और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।

वडोदरा पुलिस ने कहा कि प्रदीप जो लड़की के साथ रिश्ते में था उसने आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल करके उससे 50 हजार रुपये ऐंठे। इसके बाद उसने उन तस्वीरों को निकुंज को भेज दिया। जिसने इन्हें भवन प्रजापति को भेज दिया। प्रजापति ने तस्वीरों के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह का मामला बिहार में 2018 में सामने आया था।

बिहार के छपरा में घटी घटना में दो छात्रों, स्कूल प्रधानाचार्य और एक अध्यापक को नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में लड़की ने कहा था कि आरोपी प्रधानाचार्य, दो अध्यापकों और लगभग 15 छात्रों ने सात महीनों तक ब्लैकमेल करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments