Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरइस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, किसी वरिष्ठ को बनाया जा सकता है...

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, किसी वरिष्ठ को बनाया जा सकता है पार्टी का अतंरिम अध्यक्ष


दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं। जिसकी वजह से पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस जारी है। यदि राहुल अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो पार्टी वैकल्पिक तरीका अपनाते हुए एक अतंरिम अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी किसी वरिष्ठ नेता को अंतरिम अध्यक्ष बना सकती है। जो सामूहिक निर्णय लेने के लिए नेताओं के एक कॉलेजियम की अध्यक्षता करेगा।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी पार्टी के मुखिया राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस को मिली 52 सीटों के साथ ही पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने की कोशिशों पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।’

यदि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मान जाते हैं तो पार्टी में बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतिम निर्णय आ जाएगा। सबसे जरूरी अगले हफ्ते तक पार्टी इसका फैसला कर लेगी कि लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और वह अध्यक्षता छोड़ने पर अड़े हुए हैं। इसके बाद ही अंतरिम अध्यक्ष और कॉलेजियम निर्माण की अटकलें शुरू हुईं।

17 जून से संसद सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में राहुल गांधी पर निचले सदन में कांग्रेस नेता का पद संभालने का दबाव है। 16वीं लोकसभा में इस पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे की नियुक्ति हुई थी। हालांकि वह चुनाव हार गए हैं इसी कारण यह पद खाली पड़ा है। माना जा रहा है कि इसके लिए राहुल के नाम का औपचारिक एलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से कई वरिष्ठ नेता राहुल से मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने किसी को भी समय नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments