Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदेश को जरुरत है गांधी के समाज और मोदी के राज की...

देश को जरुरत है गांधी के समाज और मोदी के राज की : हृदयनारायण

गांधी से दूर रहके विकास संभव नहीं है। आधुनिकता की चकाचौंध में लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। गांधी वही कहते थे जो हमारी संस्कृति और हमारे ज्ञान में होता था। आज हम भ्रामक प्रचार देखकर खुद की खुबियों को भूलते चले जा रहे हैं। बहुत कुछ पाने की लालच समाज को कमजोर कर रही है। 

उन्नाव (एजेंसीज) : उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने बीते सोमवार एमजी कॉलेज आफ साइंस, आर्ट एंड कल्चर छांछीराईखेड़ा में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कहा कि गांधी से बड़ा आदमी कोई नहीं हुआ। उन्होंने कहा  देश के लिए गांधी के समाज और मोदी का राज जरुरी है। वैज्ञानिक आइंस्टीन ने गांधी से मिलने के बाद कहा था कि आने वाली पीढ़ियां विश्वास नहीं करेंगी कि हाड़ मांस का आदमी ऐसा भी हो सकता है। आज गांधी के सिंद्धांतों को पालने की जरुरत है। गांधी से दूर रहके विकास संभव नहीं है। आधुनिकता की चकाचौंध में लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। गांधी वही कहते थे जो हमारी संस्कृति और हमारे ज्ञान में होता था। आज हम भ्रामक प्रचार देखकर खुद की खुबियों को भूलते चले जा रहे हैं। बहुत कुछ पाने की लालच समाज को कमजोर कर रही है।

गांधी ने पूरे जीवन गरीबों और जरुरतमंदों के लिए काम किया और सबको एक सूत्र में पिरोया। कुछ लोग गांधी के खिलाफ राजनैतिक टिप्पणी करते हैं। लेकिन सही जानकारी हासिल किए बिना महान व्यक्तीत्व पर टिप्पणी ठीक बात नहीं है। गांधी को आदर्श मानकर नेल्सल मंडेल साउफ अफ्रीका के शासक बने। स्वच्छता आंतरिक और बाहरी दोनों होती है। गांधी का सिद्धांत था कि जितना आवश्यकता हो उतनी ही ले। मौजूदा समय में अधिक पाने की लालसा में लोग अपने मूल से भटकते जा रहे हैं। अधिक उपयोग की चीजे जहां धनार्जन के नए-नए तरीके इजात करती हैं वहीं समाज में प्रदूषण भी बढ़ाती हैं। जिसका पूरे समाज पर बुरा असर पड़ता है।
कालेज में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने एमजी कालेज आफ आइंस, आर्ट एंड कल्चर छांछीराई खेड़ा की गेट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर संजय शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंसू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रिंकू शुक्ला ,जागेश्वर अवस्थी,  कमलाकांत बाजपेई  ,कमल बहादुर सिंह  ,दीना महाराज , रज्जन सिंह ,सधन अवस्थी ,अंजनी बाजपेयी, अमित शुक्ला, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, गुड्डू तिवारी, मयंक बाजपेयी, नीलू बाजपेयी, मुनेश शुक्ला, वष्णिु मोहन सिंह ,योगेश बाजपेई, प्रभात सिंह एडवोकेट, प्रधान भोले सिंह ,डॉक्टर गणेश नारायण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता अध्यक्षता कैलाश नाथ बाजपेई और संचालन अशोक पांडेय ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments