Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर17वीं लोकसभा के पहले संसदीय सत्र में नहीं दिखेंगे कई दिग्गज नेता

17वीं लोकसभा के पहले संसदीय सत्र में नहीं दिखेंगे कई दिग्गज नेता

दिल्ली । 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन इस लोकसभा में लोगों को कई दिग्गज राजनेता नहीं दिखेंगे। जानिए उनके नामरू

लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)

लालकृष्ण आडवाणी
गुजरात के गांधीनगर सीट से सांसद रहे लालकृष्ण आडवाणी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़े। उनके स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मैदान में उतरे और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। शाह ने कांग्रेस के डॉक्टर सीजे चावड़ा को 5 लाख 54 हजार वोटों से हराया।

मुरली मनोहर जोशी (फाइल फोटो)
मुरली मनोहर जोशी
16वीं लोकसभा में कानपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए डॉ. मुरली मनोहर जोशी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरे थे। इस बार के भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी ने 1,55,934 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को हराया।

सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

सुषमा स्वराज
विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 17वीं लोकसभा में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पत्र लिखकर मोदी सरकार से कोई जिम्मेदानी न देने की अपील की थी।

सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो)

सुमित्रा महाजन
इंदौर लोकसभा सीट से सांसद रहीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह पर भाजपा के शकर लालवानी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

हुकुमदेव नारायण यादव (फाइल फोटो)

हुकुमदेव नारायण यादव
16वीं लोकसभा में मधुबनी से सांसद रह चुके हुकुमदेव नारायण यादव ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। उन्हें इस बार का सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला है।

शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)

शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा छोड़ कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने वाले शत्रुध्न सिन्हा को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मात दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

मल्लिकार्जुन खड़गे
लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को 17वीं लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें भाजपा प्रत्याशी उमेश जाधव ने 95,452 वोटों से शिकस्त दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

ज्योतिरादित्य सिंधिया
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता और राहुल गांधी के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव हार गए। कभी उनके करीबियों में रहे भाजपा के कृष्णपाल यादव ने उन्हें एक लाख से अधिक वोटों से हराया।

एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो)

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी (एस) मुखिया एचडी देवगौड़ा को कर्नाटक की तुमकुर सीट से बीजेपी के जीएस बासवराज से 13339 वोटों से हार गए।

डिंपल यादव (फाइल फोटो)

डिंपल यादव
कन्नौज संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से चुनाव हार गईं।

मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)

मनोज सिन्हा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा गाजीपुर लोकसभा सीट पर बसपा के अफजाल अंसारी से 1.19 लाख वोटों से चुनाव हार गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments