Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के साथ गठबंधन पर छलका सीएम कुमारस्वामी का दर्द- ‘हर रोज...

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर छलका सीएम कुमारस्वामी का दर्द- ‘हर रोज दर्द से गुजर रहा हूं’

 


दिल्ली। एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के बीच चल रहा तनाव बुधवार को सामने आया। राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें ‘हर रोज दर्द से गुजरना पड़ता है।’

कुमारस्वामी ने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि मैं आपकी उम्मीदों को पूरा करूंगा। मैं उस दर्द के बारे में आपको बयां नहीं कर सकता, जिससे मैं हर रोज गुजरता हूं। मैं ये आपसे बयां करना चाहता हूं, लेकिन नहीं कर सकता, लेकिन मुझे राज्य के लोगों के दर्द को दूर करने की जरूरत है। मेरे ऊपर सरकार को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी है।’

कुमारस्वामी के ऐसा कहने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है और वे (भाजपा) पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं होंगे।’’ दोनों ही पार्टी के नेता अक्सर एक दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ बोलते नजर आते हैं।

इससे पहले कुमारस्वामी ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री रहते हुए खुश नहीं हैं। उन्होंने गठबंधन सरकार को चलाने के दर्द के बारे में कहा था।

बीते साल 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनी। लेकिन सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली भाजपा को सत्ता पर काबिज होने से रोकने के लिए कांग्रेस ने जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments