Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपश्चिम बंगाल सरकार मनाएगी भाजपा विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

पश्चिम बंगाल सरकार मनाएगी भाजपा विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि


दिल्ली। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाने का फैसला लिया है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सूत्रों के अनुसार राज्य के बिजली एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में कोरातला शमशान में मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

बीते साल टीएमसी सरकार ने मुखर्जी की 65वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक महान दूरदर्शी और देशभक्त बताया था। हालांकि बीते साल एक कट्टरपंथी समूह ने श्मशान में लगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। राज्य सरकार ने उस प्रतिमा की जगह पीतल की प्रतिमा लगवाई और चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments