Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधवसंत विहार तिहरा हत्याकांड; सीसीटीवी में दिखा बुजुर्ग दंपती के घर जाता...

वसंत विहार तिहरा हत्याकांड; सीसीटीवी में दिखा बुजुर्ग दंपती के घर जाता शख्स

 

दिल्ली। वसंत विहार के वसंत एंक्लेव में तिहरे हत्याकांड के बाद से पूरी सोसायटी के लोग सकते में हैं। सोसाइटी में इस तरह की पहली वारदात हुई है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सज्जन व बेहद सरल स्वभाव वाले माथुर दंपती को कोई इस तरह मौत के घाट उतार सकता है। इस मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें माथुर दंपती के घर में जाता एक शख्स देखा गया। आगे जानिए क्या है पड़ोसियों का दंपती के बारे में क्या कहना है और सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा….

वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड

गौरतलब है कि विष्णु माथुर का स्वभाव ऐसा था कि वह गली में निकलते थे तो सभी लोगों को नमस्ते कहते हुए जाते थे और उनकी बातों का हंसकर जवाब देते थे। हालांकि बीमारी के कारण अब उनका घर से निकलना बहुत कम हो गया था। माथुर दंपती के ऊपर वाले मकान में रहने वाली रूबी ने बताया कि वह आखिरी बार चार महीने पहले उनसे मिली थीं। कुछ समय से विष्णु माथुर ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। करीब एक महीने पहले मिसेज माथुर को कुछ लोग उठाकर ले जा रहे थे। शायद अस्पताल जा रहे थे।

वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड

माथुर दंपती को कभी किसी से ऊंची आवाज में बात करते हुए न तो देखा था और न ही सुना था। पीड़ित परिवार के घर के पास प्रेस करने वाले मणिराम ने बताया कि शशि माथुर कभी भी घर से बाहर नहीं निकलती थीं। इस कारण उनके कपड़े प्रेस के लिए नहीं आते थे। पांच-छह महीने में विष्णु माथुर के कपड़े प्रेस के लिए आते थे। वह करीब 15 वर्ष से वसंत एंक्लेव में प्रेस कर रहा है। विष्णु माथुर सभी से नमस्ते करके चलते थे। उनका स्वभाव इतना अच्छा था कि हर कोई उनको नमस्ते करने को मजबूर हो जाता था।

वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड

माथुर दंपती के घर के पास रहने वाले डा. शरद वर्मा ने बताया कि जब से सोसाइटी बनी है तब से लेकर अब तक इस तरह की घटना हुई है। पड़ोसी ऊषा सिंह ने बताया कि माथुर दंपती बहुत ही धार्मिक प्रवृति के थे। कई तरह की बीमारी होने के कारण वह बेबस व लाचार हो गए थे। चार वर्ष पहले विष्णु माथुर ने अपने घुटनों का इलाज कराया था। शशि माथुर के घुटने पूरी तरह से चोक हो गए थे। पिछले डेढ़ वर्ष से मुश्किल से ही उन्हें सोसाइटी में देखा होगा।

वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड
सोसाइटी में आने के तीन रास्ते हैं
पुलिस अधिकारियों की माने तो सोसाइटी में अलग-अलग जगहों पर दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोसाइटी में आने के तीन रास्ते हैं। जिस गली में दंपती का घर है वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है। वह माथुर दंपती के घर की तरफ आता है व रविवार सुबह के समय जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments