Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी...

कांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंग


दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की आज हुई बैठक में पार्टी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश पूर्व और उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी महासचिवों द्वारा प्रस्तुत किए गए कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने फैसला लिया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पूर्व और पश्चिम की सभी विधानसभा सीटों पर जहां चुनाव होने हैं, वहां दो सदस्यीय दल गठित करने का फैसला लिया गया। यह दल चुनाव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा।

पार्टी ने फैसला लिया कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई अनुशासनहीनता की घटनाओं की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।

इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश पूर्व में संगठनात्मक बदलाव करने का प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रभारी का फैसला वहां के महासचिव प्रभारी बाद में लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments