Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिसीएम योगी का आदेश, हर हाल में सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचे...

सीएम योगी का आदेश, हर हाल में सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचे अफसर, नहीं तो होगी कार्रवाई


लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस समेत सभी विभागों के अफसरों को सुबह नौ बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अफसर निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये ट्वीट मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से किया गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अफसरों को लगातार निर्देश दे रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अफसरों से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने की भी बात कही थी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दागी अफसरों व कर्मचारियों को जबरन सेवा से रिटायर कर दिया जाएगा। ऐसे अफसरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी प्रारम्भ कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments