Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, पांच की मौत, 40 से अधिक...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, पांच की मौत, 40 से अधिक घायल


लखनऊ । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बस भीषण हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हैं। इन्हें आगरा के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।

हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 27 के समीप हुआ। बताया गया है कि सवारियों से भरी बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। माइलस्टोन 27 के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित बस आगे चल रहे रेत से भरे ट्रक से टकराई गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। बस में चीख-पुकार मच गई। घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सात साल की बच्ची भी है।

ट्रक और बस की टक्कर

सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बस में घायलों को बाहर निकाला और फतेहाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के अलग अलग जगहों के रहने वाले थे। जयपुर मेहनत मजदूरी करने जा रहे थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास कर रही है। वहीं हादसे के बाद बस और ट्रक चालक फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments