Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिटीएमसी के प्रतिनिधियों का ‘जय श्री राम’ के नारों से होगा स्वागत-भाजपा...

टीएमसी के प्रतिनिधियों का ‘जय श्री राम’ के नारों से होगा स्वागत-भाजपा सांसद अर्जुन सिंह


भाटपाड़ा। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सासंद अर्जुन सिंह ने कहा कि भाटपाड़ा में तृणमूल कांग्रेल (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत जय श्रीराम के नारों से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के आने के बाद टीएमसी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

सिंह ने पत्रकारों से गुरुवार को कहा, ‘टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल का भाटपाड़ा में जय श्रीराम के नारों से स्वागत होगा। भाटपाड़ा में भाजपा के प्रतिनिधियों के आने के बाद यहां की परिस्थिति अब नियंत्रण में है। क्षेत्र में शांति है। अब टीएमसी अपने प्रतिनिधियों को भाटपाड़ा भेजकर यह दावा करना चाहती है कि क्षेत्र की शांति के लिए वह जिम्मेदार है। इसी कारण वह भाजपा के बाद अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।’

सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल आज भाटपाड़ा का दौरा करेंगे। वह यहां क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे। क्षेत्र में गुरुवार को हिंसा हुई थी जिसमें दो लोग घायल हो गए और कई अन्य घायल हुए हैं। 20 जून को टीएमसी और भाजपा से जुड़े गुटों के बीच भाटपाड़ा में झड़प हो गई थी। यह क्षेत्र बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसपर भाजपा ने जीत दर्ज की है। हिंसा के दौरान दो समूहों ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके थे और गोलियां भी चलाई थीं।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य के भाटपाड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कथित हत्या और हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया के साथ सत्य पाल सिंह और विष्णु दयाल राम भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments