Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशादीशुदा युवती को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

शादीशुदा युवती को दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार


दिल्ली। चिराग दिल्ली इलाके में शुक्रवार दिन में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक युवती की हत्या की खबर सामने आई। युवती के दोस्त ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि युवती शादीशुदा थी। शुक्रवार सुबह उसका एक दोस्त उससे मिलने आया था। सुबह करीब 9 बजे उसी दोस्त ने युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments