Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसुषमा स्वराज ने छोड़ा सरकारी बंगला, ट्वीट कर दी जानकारी

सुषमा स्वराज ने छोड़ा सरकारी बंगला, ट्वीट कर दी जानकारी


दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने दिल्ली स्थित अपना आधिकारिक बंगला छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैंने नई दिल्ली के सफदरजंग लेन में स्थित आधिकारिक निवास छोड़ दिया है। कृपया इसे नोट कर लें कि अब मैं पूर्व पते और फोन नंबरों पर उपलब्ध नहीं रहूंगी।’

इससे पहले 10 जून को स्वराज ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा रहा है। दरअसल, स्वराज के राज्यपाल बनने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक यह वायरल हो गया था।

इसका जवाब देते हुए स्वराज ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाने की खबर सच नहीं है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘विदेश मंत्री के पद से हटने के बाद मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बस यही एक बात ट्विटर पर आंध्र का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए काफी थी।’

पूर्व मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव नहीं लड़ा था। 2014 में वह मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट विदिशा से जीतकर संसद भवन पहुंची थीं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें विदेश मंत्री का महत्वपूर्ण पद दिया गया था। इस बार उनकी जगह पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विदेश मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान स्वराज भाजपा के उन नेताओं में शुमार थीं जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने के साथ ही जनता के बीच मशहूर भी थे। विदेशों में फंसे या रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थीं। यूजर्स को उनके मजाकिया और हाजिरजवाबी से भरे जवाब काफी पसंद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments