Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमामूली बात को लेकर दोस्तों में चली गोलियां, एक युवक की मौत

मामूली बात को लेकर दोस्तों में चली गोलियां, एक युवक की मौत

मौके पर इकट्ठा लोग

शामली। शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के पुरमाफी गांव में रविवार रात कुछ युवकों में आपसी कहासुनी के बाद गोलियां चल गईं जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक को भी गोली लगने की चर्चा है हालांकि पुलिस मना कर रही है। विवाद की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई थी।

पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे साहिल उर्फ शिवम, शेखर, विजय और एक अन्य युवक गांव के प्राइमरी स्कूल के बाहर सड़क पर बैठे बात कर रहे थे। इनमें विजय और साहिल चचेरे भाई हैं। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई।एक गोली साहिल के सिर के पिछले हिस्से में लगी। वो वहीं लहूलुहान होकर गिर गया, ग्रामीण उसे उठाकर शामली के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी ओपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में चर्चा है कि एक अन्य युवक को भी गोली लगी है, और उसे परिजन किसी अस्पताल में लेकर दौड़े हैं, हालांकि पुलिस ने दूसरे को गोली लगने की पुष्टि नहीं की।

थाना प्रभारी ओपी चौधरी के अनुसार अभी तक केवल साहिल को ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली मारने वालों में विजय का नाम आ रहा है। घटना के वक्त स्थल पर चार लोग बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर तमंचों से तीन गोलियां चली हैं इससे साफ है कि दो या तीन लोगों के पास तमंचे थे। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों ताऊ चाचा पक्ष के हैं। पहले से इनमें किसी तरह की कोई रंजिश भी नहीं बताई जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments