Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकिश्तवाड़ में मिनी बस खाई में गिरी, 34 की मौत

किश्तवाड़ में मिनी बस खाई में गिरी, 34 की मौत

खाई में गिरी मिनी बस

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक ओवर लोड मिनी बस खाई में गिर गई है। हादसे में करीब 34 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दर्दनाक हादसा जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हुआ है। सिरगवारी केशवन इलाके में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मिनी बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

जानकारी मिली है कि मिनी बस का नंबर जेके-17-6787 है। मिनी बस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। करीब पौने आठ बजे बस खाई में जा गिरी। स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। 15 घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments