Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारडॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर...

डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर लगा ली फांसी

gurugram doctor murder wife daughter son with sharp weapon then commit suicide leave note
गुरुग्राम।  दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सोमवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई  है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक ऐसी ही वारदा कुछ समय पहले दिल्ली के महरौली में भी हुई थी। हालांकि यह घटना इसलिए चौंकाती है क्योंकि इससे एक डॉक्टर जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 में डॉक्टर प्रकाश सिंह(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनू सिंह(50), बेटी अदिति(22) और बेटा आदित्य(13) थे। उन्होंने बीती देर रात किसी धारदार हथियार से पहले परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी पर झूल गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रकाश मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, “मैं अपने परिवार को संभाल नहीं पा रहा था।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments