
श्रीनगर। 24 घंटे बाद भी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में घुसा गुलदार बाहर नहीं निकला है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज बंद है। बाहर लोगों की भीड़ जमा है। वहीं वन विभाग कॉलेज भवन में गुलदार की तलाश में जुटा है।
रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में दिन दहाड़े गुलदार घुस गया था और तीन कर्मचारियों को घायल कर दिया था। गुलदार सोमवार दोपहर के बाद भी कॉलेज में ही है। वन विभाग पुलिस के सहयोग से सर्च अभियान चला रहा है। कॉलेज में कमरों और हॉलों की संख्या अधिक होने की वजह से गुलदार ढूंढना मुश्किल हो रहा है।

